⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- सांप के काटने से महिला की मौत, एक घंटे तक झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज के लिए ले जाते वक्त तोड़ा दम l


खबर तहलका आवाज आपकी आवाजl

संवदाता- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा प्रखंड के उल्ली-बनाही पंचायत अंतर्गत सियालदह गांव में बृहस्पतिवार के शाम सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रामनिवास कुर्मी की बहू अनुपा देवी उम्र 26 वर्ष (पति राकेश पटेल) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

बताया जाता है कि अनुपा देवी शाम करीब 4 बजे अपने एक वर्षीय बच्चे को दूध पिलाने के लिए घर में रखा हॉर्लिक्स का डिब्बा उठा रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था।

परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय करीब एक घंटे तक झाड़-फूंक में समय बीत गया। इसके बाद शाम करीब 5 बजे महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नौहट्टा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन महिला को सासाराम लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका के दो बेटियां और एक वर्षीय छोटा बेटा है। बताया गया है कि महिला का पति राकेश पटेल राजस्थान में मजदूरी कर काम करता है। पति के बाहर रहने के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। समय पर चिकित्सकीय उपचार मिलने से कई मामलों में मरीज की जान बचाई जा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...