⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- शराब के खिलाफ नौहट्टा पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 लीटर महुआ शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तारl


 (बलतुआ गांव के बधार में पुलिस ने की कार्रवाई, शराब से भरा बोरा फेंककर भागने की कोशिश कर रहा था आरोपित) 

खबर तहलका आवाज | आपकी आवाजl

संवदाता- मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक कथित शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। पुलिस की यह कार्रवाई बलतुआ गांव के बधार क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बलतुआ गांव निवासी प्रान रजवार के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

नौहट्टा थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब कारोबारी पहाड़ी क्षेत्र से महुआ शराब लेकर बलतुआ गांव की ओर आ रहा है और वहां शराब की बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई।

सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एएसआई ओमप्रकाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को बलतुआ गांव के बधार की ओर भेजा गया। पुलिस टीम ने इलाके में पहुंचकर निगरानी शुरू की।

पुलिस को देखते ही बोरा फेंककर भागने लगा

पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख आरोपित घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान उसने अपने पास मौजूद शराब से भरा बोरा बधार में फेंक दिया और वहां से भागने लगा।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर फेंके गए बोरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोरे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

न्यायालय में पेश किया गया आरोपित

थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीम द्वारा शराब के अवैध निर्माण, परिवहन और बिक्री से जुड़े लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...