⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- दो बच्चों के साथ विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, पति ने दर्ज कराई प्राथमिकीl


(औरंगाबाद अस्पताल जा रहे पति से रोहतास पहुंचने तक हुई बात, इसके बाद मोबाइल हुआ बंद; मायके और ससुराल में नहीं मिली महिला) 

खबर तहलका आवाज आपकी आवाज l

संवदाता- मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा थाना क्षेत्र के आनंदीचक गांव से एक विवाहिता के अपने दो छोटे बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। महिला के अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल है। मामले को लेकर महिला के पति टुन्नू कुमार ने रविवार को नौहट्टा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला और दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राथमिकी में टुन्नू कुमार ने बताया है कि वह इलाज के सिलसिले में औरंगाबाद अस्पताल में था। इसी दौरान उसकी पत्नी इंद्रावती कुमारी अपने दोनों बच्चों और करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर उसके पास औरंगाबाद जाने के लिए घर से निकली थी। घर से निकलने के बाद महिला की अपने पति से फोन पर बातचीत भी हो रही थी।

पति के अनुसार, महिला से रोहतास पहुंचने तक मोबाइल फोन पर बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद अचानक उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर पति को चिंता हुई। इसके बाद उसने महिला से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिलने के कारण उससे बात नहीं हो सकी।

महिला के मायके वाले औरंगाबाद में ही रहते हैं। मोबाइल बंद होने के बाद पति ने अपने स्तर से जानकारी जुटानी शुरू की। उसने महिला के मायके में भी संपर्क कर उसके वहां पहुंचने के संबंध में जानकारी ली, लेकिन परिजनों ने बताया कि इंद्रावती अपने दोनों बच्चों के साथ वहां नहीं पहुंची है।

इसके बाद महिला के पति और परिजनों ने रिश्तेदारों तथा संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन महिला और दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी प्रयास के बाद भी जब महिला का पता नहीं चला तो रविवार को नौहट्टा थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई और प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

परिजनों के मुताबिक, महिला के अचानक मोबाइल बंद होने और बच्चों समेत लापता होने से परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

नौहट्टा थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि महिला के पति के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला और दोनों बच्चों की तलाश के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। मोबाइल फोन तथा अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर भी जांच की जा रही है।

फिलहाल महिला और उसके दोनों बच्चों के लापता होने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा उनकी बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...