⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- इलाज कराने गई महिला से छेड़खानी का आरोप, नीम-हकीम गिरफ्तारl


खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

संवदाता- मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा रोहतास:

नौहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव में इलाज कराने गई महिला के साथ छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने एक नीम-हकीम पर इलाज करने के बहाने उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। घटना करीब तीन दिन पहले की बताई जा रही है। मामले को लेकर महिला ने शनिवार की शाम नौहट्टा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।

बताया जाता है कि महिला की तबीयत खराब थी। इसी सिलसिले में वह गांव में ही इलाज कराने के लिए आरोपी के पास गई थी। महिला के अनुसार, इलाज करने के दौरान आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर वह वहां से वापस लौट गई और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

इसके बाद शनिवार की शाम महिला ने नौहट्टा थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नौहट्टा थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...