⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा में आधा दर्जन शिक्षक बर्खास्तl जांच के बाद बीडीओ ने की कार्रवाई, विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों पर गिरी गाजl



 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत आधा दर्जन शिक्षकों को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया। यह कार्रवाई बीडीओ मनोरमा कुमारी द्वारा विस्तृत जांच और प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद की गई।

बीडीओ मनोरमा कुमारी ने बताया कि काजीपुर विद्यालय के रंजीत कुमार सिंह, परछा विद्यालय के सुनील मिश्रा, चुन्हट्टा विद्यालय के रविकांत दूबे, आनंदीचक विद्यालय के नवल कुमार, शाहपुर विद्यालय के राजन कुमार राम तथा तिलोखर विद्यालय के मनोज पाल को सेवा से बर्खास्त किया गया है।

बताया गया कि संबंधित शिक्षकों के खिलाफ जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह निर्णय लिया गया। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचाl

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...