⚡ ब्रेकिंग News

अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, युवती पहले ही सकुशल बरामदl


 खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:- 

नौहट्टा थाना क्षेत्र के औरेया गांव निवासी जयप्रकाश कुमार को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह फरवरी माह में हुई एक युवती के अपहरण मामले में आरोपी था।

मामले में पीड़िता के पिता द्वारा अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए दो दिन पूर्व ही युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया था।

थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार ने बताया कि लगातार दबाव बनाए जाने के बाद आरोपी स्वयं थाना पहुंचा, जहां से उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

⚖️ पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। #Nauhatta #CrimeNews #PoliceAction

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...