(प्रशांत किशोर की जीत को बताया जनता के विश्वास की जीत, विकास और जनसेवा का लिया संकल्प)
खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
संवदाता- मुकेश कुमार मिश्रा)नौहट्टा/रोहतास:
बाक़ीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत की खुशी पूरे बिहार में देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड में भी जन सुराज कार्यकर्ताओं ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा इस जीत को जनता के विश्वास और बदलाव की राजनीति की जीत बताया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाक़ीपुर की जनता ने विकास, पारदर्शिता और नई राजनीतिक सोच पर भरोसा जताते हुए जन सुराज को ऐतिहासिक विजय दिलाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह जीत बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव की नई शुरुआत साबित होगी।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए मिठाइयाँ बांटी और जन सुराज के पक्ष में नारे लगाए। नेताओं ने कहा कि यह जीत केवल किसी एक उम्मीदवार की नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों की उम्मीदों और विश्वास की जीत है जो बेहतर शासन और जनहित की राजनीति चाहते हैं।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलराम सिंह, पूर्व महामंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नागेंद्र पटेल, मुनीलाल गुप्ता, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष विशाल सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय बहादुर, रामपुकार साह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की संयोजक किरण देवी, पूर्व महिला अध्यक्ष परीना बीबी, महिला अध्यक्ष विक्की मिश्रा, रवि रतन पांडेय, देवेश गुप्ता, पूर्व प्रमुख रामेंद्र राम, शिव मंगल चौधरी सहित बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जन सुराज जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।

Post a Comment