⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास: भूमि विवाद में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, छह नामजद; पुलिस ने शुरू की जांचl


 (चुटिया थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग कांड दर्ज) 

खबर | Tahalka Aawaz – आपकी आवाज

संवाददाता: मुकेश कुमार मिश्रा | नौहट्टा (रोहतास)

रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत चुटिया थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चुटिया थाना कांड संख्या 77/2026 में सुदामा तिवारी (पिता- स्वर्गीय उमा तिवारी), सुधा देवी (पति- सुदामा तिवारी) तथा गीता कुमारी (पिता- सुदामा तिवारी) को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर चुटिया थाना कांड संख्या 78/2026 दर्ज किया गया है, जिसमें गुडू मिश्रा (पिता- राजगीरही मिश्रा), साकेत मिश्रा तथा एक अन्य व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

बताया जाता है कि भूमि को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान कहासुनी बढ़ने पर मारपीट की घटना हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई।

इस संबंध में चुटिया थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से आपसी विवाद को कानून अपने हाथ में लेने के बजाय प्रशासनिक और कानूनी माध्यम से सुलझाने की अपील की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...