⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- महादेवखोह में पूर्व विधायक ललन पासवान ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, राधासुत सिन्हा ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितl


खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

संवदाता- मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:

2 अगस्त, 2026

सावन माह के पावन अवसर पर चेनारी विधानसभा के पूर्व विधायक ललन पासवान रविवार को अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महादेवखोह पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

मंदिर पहुंचने पर महादेवखोह मंदिर के संचालक राधासुत सिन्हा ने पूर्व विधायक ललन पासवान का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके साथ आए सभी कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।

पूर्व विधायक ललन पासवान ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर होता है। महादेवखोह की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है और यहां दर्शन करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी से सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर जदयू नौहट्टा प्रखंड अध्यक्ष, भाजपा नेता श्रीराम सिंह, नावाडीह खुर्द के मुखिया अरुण चौबे, पत्रकार गुंजन पाठक, लाल बंदे तिवारी, बलराम सिंह, राम प्रवेश चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महादेवखोह में पूर्व विधायक के आगमन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और सभी ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...