खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:-
नौहट्टा थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार के अनुसार, घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच के क्रम में मारपीट के आरोप में निरंजन कुमार और पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया।
वहीं, हंकारपुर निवासी नागमणी सिंह को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
⚖️ मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। #Nauhatta #CrimeNews #PoliceAction

Post a Comment