खबर: तहलका आवाज आपकी आवाजl
चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/चेनारी/रोहतास:
रोहतास, 31 जुलाई 2026: चेनारी थाना क्षेत्र के नरैना गांव में हुए गोलीकांड का रोहतास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, एक रायफल, 10 जिंदा कारतूस, एक खोखा तथा एक पिलेट भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 30 जुलाई 2026 की रात लगभग 10:50 बजे सूचना मिली कि नरैना गांव निवासी इन्द्रदेव सिंह ने अपने ही पोते मृत्युंजय सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया है।
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, सासाराम के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इन्द्रदेव सिंह (पिता- स्व. विश्वनाथ सिंह), ग्राम- नरैना, थाना- चेनारी, जिला- रोहतास को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद सामान:
1 देशी कट्टा
1 रायफल
10 जिंदा कारतूस
1 फायर किया हुआ खोखा
1 पिलेट
घायल मृत्युंजय सिंह को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चेनारी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सासाराम रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में चेनारी थाना में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment