03/02026, दिन- मंगलवार
खबर- Tahalka Awaz आपकी आवाज
नोहटा (रोहतास/- आज नौहट्टा काशी नगरी के पावन धरती पर भारतीय समय अनुसार सुबह 4:00 बजे ठाकुरबारी मंदिर में नौहट्टा की जनता और कीर्तन मंडली के द्वारा भजन कीर्तन के कार्यक्रम के साथ-साथ होलिका दहन का आयोजन किया गया जिसमें कीर्तन मंडली के द्वारा ढोलक, झाल, मजीरा के साथ भक्ति होली गाने को गाते बजाते हुए 5:00 बजे पुराना पक्का नदी के पास होलिका दहन किया गयाl बताया जाता है की होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता हैl आपको बता दूं कि हिरण्यकशिपु ने कई बार प्रह्लाद को मारने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। अंत में उसने अपनी बहन होलिका को बुलाया, जिसे आग में न जलने का वरदान था। होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई, ताकि प्रह्लाद जल जाए। लेकिन भगवान की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित बच गए और होलिका जलकर भस्म हो गई। होलिका को वर्दान अपने सुरक्षा केलिए मिला था ना कि किसी को नुकसान पहुंचाने केलिए लेकिन जैसे ही उसने वर्दान का गलत उपयोग किया वो जलकर भस्म हो गईl और प्रहलाद बच गयाl इससे यह सिख मिलती है कि अपने आप पर किसी बात का घमंड नहीं करना चाहिए कभी न कभी टूट ही जाती है और बुराई पर अच्छाई की जीत भी हो जाती हैl
इसके साथ ही होलिका दहन में उपस्थित समाजसेवी बसंत कुमार सोनी, दीपक कुमार चौबे, भाजपा युवा अध्यक्ष उज्ज्वल दुबे, भोला चंद्रवंशी, प्रमुख प्रतिनिधि शशिभूषण सोनी, महेंद्र गुप्ता, अजय दुबे, निर्मल कुमार दुबे, ज्ञानेंद्र कुमार दुबे, हरिमोहन दुबे, आनंद प्रकाश गुप्ता आदि सभी लोग मौजूद थेl
Post a Comment