नौहट्टा। प्रखंड क्षेत्र के खैरवा खुर्द में स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल के बच्चों को जिला पार्षद सुदामा राम ने वार्षिक उत्सव के प्रतिभागियों को कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति करने पर सोमवार को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। बताते चलें कि गत दिनों विद्यालय में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम किया गया था। जिसमें शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई तरह के प्रस्तुति किया गया था। जिला पार्षद ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति काफी सराहनीय थी। जिससे प्रभावित होकर बच्चों के प्रोत्साहन के लिए समानित किया गया।इस क्षेत्र के सभी वर्ग के बच्चे इस विद्यालय में बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ खेलकूद, संगीत, कविता, भाषण ,रंगोली नृत्य गीत की प्रस्तुति की कला में निपुण हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो बच्चे इन सभी प्रतियोगिता में बेहतर कला का प्रदर्शन किए हैं उनको प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ सामान्य ज्ञान की पुस्तक, हिंदी अंग्रेजी शब्दकोश, अंग्रेजी सीखें पुस्तक के साथ सम्मानित किया गया । विद्यालय के निर्देशक मनीष तिवारी ने बताया कि जिला पार्षद सुदामा राम जी के द्वारा बच्चों को सम्मानित करने से प्रतिभागियो का हौसला और बढ़ा है, तथा प्रखण्ड में पहली बार शिक्षा को ले कर इतना उत्साह एवं उमंग देखा गया है इससे पहले ऐसा किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा नहीं देखा गयाl
इस मौके पर नौहट्टा हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक बैद्यनाथ दुबे ,महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अंकित शुक्ला, शशि शुक्ला, रवि कुमार चंदा कुमारी, पूजा कुमारी, रिया शर्मा आदि थे।

Post a Comment