⚡ ब्रेकिंग News

सासाराम- फजलगंज स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल, डीएम-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजाl

खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाज l
चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/सासाराम/रोहतास:

आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को मुख्य समारोह स्थल फजलगंज स्टेडियम, सासाराम में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास रौशन कुमार की उपस्थिति एवं देखरेख में स्वतंत्रता दिवस समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान परेड, ध्वजारोहण, मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा समारोह से जुड़े अन्य कार्यक्रमों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास किया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान होने वाली गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने फजलगंज स्टेडियम में समारोह स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। साथ ही समारोह के दौरान व्यवस्था, सुरक्षा, अनुशासन एवं समन्वय पर विशेष ध्यान देने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे राष्ट्रीय गौरव, सम्मान और देशभक्ति का पर्व है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और आपसी समन्वय के साथ निर्वहन करने की अपील की।
वहीं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार की मौजूदगी में सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की गई। परेड दल, सुरक्षाकर्मियों एवं अन्य संबंधित कर्मियों ने फुल ड्रेस रिहर्सल में हिस्सा लिया।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के अलावा परेड दल, सुरक्षाकर्मी तथा समारोह से जुड़े अन्य कर्मी मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि 15 अगस्त को फजलगंज स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व का आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हो सके।
खबर: तहलका आवाज आपकी आवाज सासाराम/रोहतास दिनांक: 13/08/2026

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...