खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे | चितौली/अमझोर/रोहतास:
रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्तौली छोर के पास कैमूर पहाड़ी की घाटी में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार रविवार को पशु चराने गए ग्रामीणों को इलाके से तेज दुर्गंध महसूस हुई। संदेह होने पर जब ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन की तो झाड़ियों के पीछे एक गड्ढे में शव पड़ा मिला। शव की हालत काफी खराब होने के कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कई दिनों पुराना है।
घटना की सूचना मिलते ही अमझोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की। एडीपीओ-2 वंदना मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव एक सप्ताह से अधिक पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसके कारण उसकी पहचान कर पाना फिलहाल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
पुलिस हत्या, हादसा या किसी अन्य कारण से मौत—हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।
अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठने की उम्मीद है।

إرسال تعليق