⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा में भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि, ग्रामीणों ने एनकाउंटर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाईl


 तहलका आवाज | आपकी आवाज

रिपोर्ट: मुकेश कुमार, नौहट्टा (रोहतास)

रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड में रविवार को भरत भूषण तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

सभा में वक्ताओं ने भरत भूषण तिवारी को सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वे क्षेत्र में नाली, गली, सड़क सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष लगातार उठाते रहे। वक्ताओं ने दावा किया कि उन्होंने गरीबों, असहायों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सक्रिय भूमिका निभाई थी।

सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सरकार एवं पुलिस प्रशासन से उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। उनका कहना था कि लोकतंत्र में न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ भी दिखाई देना चाहिए, ताकि आम जनता का कानून और न्याय व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

वक्ताओं ने सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे वीडियो और फेसबुक लाइव का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यदि उन वीडियो की परिस्थितियां सही हैं, तो पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, जिससे सभी तथ्य सामने आ सकें। उन्होंने कहा कि इस मामले ने समाज में कई सवाल खड़े किए हैं और सत्य सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

सभा में यह भी कहा गया कि कानून का शासन तभी मजबूत माना जाएगा, जब प्रत्येक घटना की निष्पक्ष जांच हो और यदि किसी स्तर पर कोई दोषी पाया जाए तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। उपस्थित लोगों ने बिहार सरकार एवं संबंधित उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

श्रद्धांजलि सभा में श्रीराम सिंह, उज्ज्वल दुबे, राकेश चौबे, राजेश्वर सिंह, अरुण चौबे, भानु मिश्रा, पप्पू दुबे, आनंद कुमार दुबे, आकाश गुप्ता, राहुल यादव, राकेश यादव, सत्येंद्र यादव, चंदन चौरसिया, राजकिशोर दुबे, बलराम सिंह, विजय सिंह, दीपक चौबे, रोशन पटवा, अर्चित उपाध्याय, बबलू पांडे, राज तिवारी, रवि सिंह, ददन सिंह, प्राजू सिंह, वसंत दुबे, मिंटू दुबे, विशाल पासवान, विपुल कुशवाहा, अनीश कुशवाहा, छोटू, उषा, मनोज माली, अशुद्ध दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...