⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- नवारा गांव के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार; पुलिस जांच में जुटीl

 

खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा थाना क्षेत्र के नवारा गांव के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सियरूआ गांव निवासी शिव शंकर चौधरी, पिता उपेंद्र चौधरी, के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शिव शंकर चौधरी अपनी मोटरसाइकिल से नावाडीह होते हुए काजीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नवारा गांव के पास सामने से आ रही एक जेसीबी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क से दूर जा गिरा। कुछ ग्रामीणों को घटना की आशंका होने पर वे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि युवक सड़क से काफी दूरी पर खेत में पड़ा मिला। इस बीच जेसीबी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही नौहट्टा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। साथ ही घटनास्थल से जेसीबी को भी जब्त कर लिया गया है।

फिलहाल दुर्घटना कैसे हुई, टक्कर के बाद युवक खेत तक कैसे पहुंचा और हादसे की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं, इसका स्पष्ट खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। इसलिए घटना से जुड़ी सभी बातों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

पुलिस ने बताया कि फरार जेसीबी चालक की तलाश की जा रही है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दर्दनाक हादसे के बाद सियरूआ, नवारा और आसपास के गांवों में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...