⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- जमीनी विवाद में मारपीट, पांच गिरफ्तार


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एक पक्ष के मदन मोहन मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनके दरवाजे पर स्थित मड़ई को अशोक मिश्र, बलराम मिश्र समेत सात लोगों ने उजाड़ दिया।
वहीं दूसरे पक्ष के बलराम मिश्र ने मदन मोहन मिश्रा सहित पांच लोगों पर निजी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
सभी नौ आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...