⚡ ब्रेकिंग News

इंद्रपुरी के मनहानियाँ में सड़क हादसा, शिक्षक गंभीर रूप से घायलl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

रामू सिंह/इंद्रपुरी/रोहतास:

रोहतास जिला के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनहानियाँ स्थित लॉज के समीप बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार घायल की पहचान परछा निवासी जगनारायण सर के रूप में बताई जा रही है।

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल तिलौथू अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय उनके साथ उनकी पुत्री भी मौजूद थीं।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...