⚡ ब्रेकिंग News

शिवसागर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो बाइक सवारों को मारी टक्कर; महिला व मासूम समेत 4 घायलl

 

खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

शंकर कुमार गौंड/सासाराम/रोहतास:

रोहतास जिले के शिवसागर थाना परिसर से महज 200 मीटर की दूरी पर बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो बाइक पर सवार महिला और मासूम बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर शिवसागर थाना की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार घायलों में चेनारी निवासी 25 वर्षीय दीपक यादव, 35 वर्षीय बजरंगी कुमार, 30 वर्षीय प्रेम शिला देवी तथा 4 वर्षीय उज्ज्वल कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज फिलहाल सासाराम ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो काफी तेज गति में थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और दोनों बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...