⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास में 'बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह' का आयोजन, डीएम की मौजूदगी में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथl


खबर: तहलका आवाज आपकी आवाजl

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

"बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह" के अंतर्गत शुक्रवार को रोहतास समाहरणालय परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय संवर्ग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ लेकर लोकसेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि सुशासन की आधारशिला ईमानदार, जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं निष्पक्षता के साथ करने का आह्वान किया। साथ ही जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कानूनों, नियमों एवं सरकारी प्रक्रियाओं का अक्षरशः पालन करने तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति अपनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखेंगे, किसी भी प्रकार के भ्रष्ट आचरण से दूर रहेंगे तथा आम नागरिकों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकसेवकों में नैतिक मूल्यों, जवाबदेही, पारदर्शिता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत करना था। साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त, जनहितकारी एवं सुशासन आधारित प्रशासनिक व्यवस्था के निर्माण के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करने का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रधान सहायक एवं समाहरणालय के अन्य अधिकारी-कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आमजन के विश्वास को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

यह आयोजन प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रणाली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...