खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
विशेष संवादाता- देहरादून/उत्तराखंड:
उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा इस वर्ष नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। यात्रा शुरू होने के महज 67 दिनों में 40 लाख से अधिक श्रद्धालु बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। हालांकि, इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण 201 श्रद्धालुओं की मौत भी दर्ज की गई है। राज्य सरकार का कहना है कि अधिकतर मौतें ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हृदयाघात, उच्च रक्तचाप और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से हुई हैं।
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, 25 जून तक कुल 40,03,158 श्रद्धालुओं ने चार धाम यात्रा पूरी की। बुधवार को अकेले 37,617 श्रद्धालु सुरक्षित विभिन्न धामों तक पहुंचे। इनमें बद्रीनाथ धाम में 17,332, केदारनाथ में 8,618, गंगोत्री में 3,674 और यमुनोत्री में 3,098 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
केदारनाथ सबसे लोकप्रिय धाम
इस वर्ष चार धाम यात्रा में सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। अब तक 13,21,067 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं बद्रीनाथ धाम में 12,85,167, गंगोत्री में 6,50,294 और यमुनोत्री में 6,09,382 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
स्वास्थ्य कारणों से 201 श्रद्धालुओं की मौत
19 अप्रैल से 25 जून तक चले यात्रा सीजन के पहले 67 दिनों में कुल 201 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। इनमें केदारनाथ में 94, बद्रीनाथ में 63, यमुनोत्री में 26 और गंगोत्री में 18 मौतें दर्ज की गईं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 142 थी। अधिकारियों के अनुसार अधिकांश मौतें हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हुई हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सरकार के विशेष इंतजाम
चार धाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। यात्रा मार्गों पर 414 पैरामेडिकल कर्मी, 178 चिकित्सा अधिकारी और 25 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 47 स्थायी स्वास्थ्य केंद्रों को सुदृढ़ किया गया है तथा 25 मेडिकल राहत चौकियां पूरी तरह सक्रिय हैं।
श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच के लिए देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में 57 स्वास्थ्य जांच केंद्र बनाए गए हैं। यहां उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 177 एंबुलेंस, हेलीकॉप्टर और हेली-एंबुलेंस सेवाएं भी तैयार रखी गई हैं।
गंगोत्री में प्रतिदिन पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु
श्री पंच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल के अनुसार, गंगोत्री धाम में प्रतिदिन 3,000 से 4,000 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासनिक व्यवस्थाओं के चलते यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 13 भाषाओं में स्वास्थ्य संबंधी सलाह जारी की गई है और जागरूकता सामग्री भी वितरित की जा रही है।
स्वास्थ्य जांच के बाद ही करें यात्रा

إرسال تعليق