⚡ ब्रेकिंग News

कैमूर- भभुआ प्रमंडल में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, चार प्रशाखाओं में आपूर्ति प्रभावित

 


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 
भभुआ/कैमूर:

बुधवार को आए तेज आंधी एवं भारी बारिश के कारण भभुआ प्रमंडल अंतर्गत विद्युत आपूर्ति व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हुई। खराब मौसम के चलते कई स्थानों पर वृक्ष गिरने से 33 केवी एवं 11 केवी फीडरों में बाधा उत्पन्न हो गई, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।

तेज हवा एवं बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने, पिन इंसुलेटर पंचर होने, पोल क्षतिग्रस्त होने तथा विद्युत लाइनों में खराबी आने की घटनाएं सामने आई हैं। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल भभुआ के अंतर्गत चाँद, चैनपुर, भगवानपुर एवं रामपुर प्रशाखा क्षेत्रों में सर्वाधिक क्षति हुई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग द्वारा युद्धस्तर पर मरम्मत एवं बहाली कार्य जारी है। विभाग के अभियंता एवं तकनीकी कर्मियों की कई टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद दिन-रात बहाली कार्य में जुटी हुई हैं।

विद्युत कार्यपालक अभियंता, भभुआ ई. शशिकांत कुमार ने बताया कि, “तेज आंधी एवं भारी बारिश के कारण विद्युत संरचना को व्यापक क्षति पहुंची है। विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं तथा विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है।”

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि क्षतिग्रस्त विद्युत तार, पोल अथवा उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत विद्युत विभाग को दें।

विद्युत विभाग ने आमजनों से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...