⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- एक ही गांव की दो महिलाओं ने दर्ज कराई दुष्कर्म की एफआईआर, पुलिस हर पहलू की कर रही जांचl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:

थाना क्षेत्र के एक गांव में दो महिलाओं द्वारा अलग-अलग दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कराए जाने का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में एक-दूसरे के परिजनों पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली एफआईआर के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 7 जून की सुबह वह स्नान कर रही थी, तभी करमडीहा गांव निवासी उदय पासवान ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि इसके बाद उसे बगीचे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि जब वह शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

वहीं, दूसरे मामले में उदय पासवान की पत्नी ने 10 जून की देर शाम की घटना का हवाला देते हुए नौहट्टा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब वह गोतिया के घर जा रही थी, तभी चुनमुन पासवान और चंदन पासवान उसे झाड़ियों की ओर खींच ले गए, जहां चुनमुन पासवान ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता का आरोप है कि अगले दिन शिकायत करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

मामले की जांच कर रहीं एसआई अनामिका कुमारी ने बताया कि दोनों महिलाओं की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट: दोनों मामलों में आरोप लगाए गए हैं। पुलिस जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...