Tahalka Aawaz आपकी आवाज
रवि प्रकाश दुबे, नौहट्टा/रोहतास:
कल 13 मई 2026 को आई भीषण आंधी और तूफान ने नौहट्टा प्रखंड में भारी तबाही मचा दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस प्राकृतिक आपदा में करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका है।
नोहट्टा हाई स्कूल की बाउंड्री दीवार तेज हवा के एक ही झोंके में धराशायी हो गई, वहीं लगभग 8 से 10 बड़े पेड़ भी गिर पड़े। बनवा गांव में बिजली के तार पर पेड़ गिरने से बिजली का पोल टूटकर नीचे गिर गया।
इसके साथ ही बुधन जी का बाउंड्री वाला घर भी कुछ ही मिनटों में पूरी तरह ध्वस्त हो गया। वहीं लक्ष्मण यादव का करकट-टीना वाला मड़ई, जिसमें गाय-भैंस बांधी जाती थी, वह तेज हवा में उड़कर लगभग एक किलोमीटर दूर जा गिरा।
कल शाम 7 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है, जो अब तक बहाल नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि बंजारी से आने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन पर जगह-जगह पेड़ और डालियां गिर गई हैं, जिसके कारण मरम्मत कार्य में काफी समय लग सकता है।
बिजली नहीं रहने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे अधिक परेशानी पानी को लेकर हो रही है, क्योंकि आज हर घर में मोटर के जरिए पानी की व्यवस्था होती है। बिजली कटने के बाद लोग दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।
मैंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा भयानक तूफान देखा है, जिसमें कई लोगों के घर उजड़ गए और पशुओं के छप्पर तक उड़ गए।
तहलका आवाज के साथ बने रहिए।
चीफ एडिटर — रवि प्रकाश दुबे
धन्यवाद।

إرسال تعليق