⚡ ब्रेकिंग News

अवैध संबंध ने ली युवक की जान, पत्नी पर जहर देने का आरोप


 Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

सासाराम (रोहतास), 07 अप्रैल 2026

रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है, जिसकी मौत जहरीला पदार्थ खाने से बताई जा रही है।

मृतक के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राकेश की पत्नी ने ही उसे जहर देकर मार डाला। आरोप है कि महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...