⚡ ब्रेकिंग News

चुटिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलोखार गांव से मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया


 Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

नौहट्टा (रोहतास)- चुटिया थाना ने मारपीट एवं उपद्रव से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तियरा खुर्द निवासी अक्षय कुमार के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार तिलोखर गांव के बुंदेलवा टोला में पहुंचकर विवाद कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 117(2), 116(2), 151(2), 152 एवं 191(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये धाराएं मारपीट, अवैध जमाव और दंगा जैसे आरोपों से संबंधित हैं।

इस संबंध में चुटिया थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि आरोपी को विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...