⚡ ब्रेकिंग News

सीएम नीतीश कुमार 24 मार्च को डेहरी ऑन सोन दौरे पर, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का करेंगे निरीक्षण, 480 करोड़ की योजनाओं की सौगात


 Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

डेहरी (रोहतास)- 24 मार्च (मंगलवार) को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का महत्वपूर्ण दौरा प्रस्तावित है। अपने समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत निर्मित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करेंगे और जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर में डेहरी ऑन सोन पहुंचेंगे, जहां वे अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे।

इससे पहले जिला पदाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक कप्तान रौशन कुमार ने सुरक्षा कर्मियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम सुचारु और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान जिलेवासियों को बड़ी सौगात भी मिलने जा रही है। कुल 129 नई योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जबकि 179 योजनाओं का उद्घाटन होगा। इन सभी योजनाओं की कुल लागत लगभग 480.09 करोड़ रुपये बताई गई है।

स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। “तहलका आवाज” की टीम ने भी डेहरी ऑन सोन पहुंचकर कार्यस्थल और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री का यह दौरा रोहतास जिले के लिए विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर जल-जीवन-हरियाली योजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों के संदर्भ में।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...