⚡ ब्रेकिंग News

रामनवमी तथा ईद पर्व को लेकर नौहट्टा थाना परिसर में किया गया शान्ति समिति की बैठक

 


दिनांक- 12/03/2026 दिन- गुरुवार 

Tahalka Aawaz आपकी आवाज


नौहट्टा (रोहतास)- नौहट्टा थाना परिसर में शुक्रवार को रामनवमी तथा ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई नौहट्टा क्षेत्र के सभी  जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं पत्रकार बंधुओ के साथ कई गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए शांति समिति की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए त्योहार रामनवमी और ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर अध्यक्षता बीडीओ मनोरमा कुमारी ने की, जबकि संचालन बीपीआरओ अमनदीप सिंह भाटिया एवं थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने किया।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने ईद की नमाज एवं रामनवमी जुलूस से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और जुलूस के संभावित मार्गों पर चर्चा की। बीडीओ मनोरमा कुमारी ने कहा कि ईद और रामनवमी आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं। वहीं थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि किसी भी जुलूस में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जुलूस निकालने के लिए समिति को पूर्व में लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। जुलूस के दौरान शस्त्र प्रदर्शन या भीड़ में हथियार लेकर चलना सख्त रूप से प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही भड़काऊ भाषण या गीत बजाने पर भी रोक रहेगी, जिससे आपसी सौहार्द प्रभावित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि सोशल मीडिया पर कोई भ्रामक पोस्ट या घटना की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। बैठक में उपस्थित,पुलिस  निरीक्षक अनामिका कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत कुमार, अवर निरीक्षक मनोज कुमार, अवर निरीक्षक जितेन्द्र तिवारी, अवर निरीक्षक मुन्ना पाण्डे, पुलिस ट्रेनिंग निरीक्षक मोहम्मद इजाज अहमद, नौहट्टा मुखिया सत्येंद्र कुमार दुबे, उल्लीबनाही मुखिया प्रतिनिधि सनोज राय, नौहट्टा सरपंच प्रतिनिधि सतेन्द्र सिंह, उप सरपंच धर्मेन्द्र कुमार दुबे,पूर्व प्रमुख उदय नारायण सिंह, जिला पार्षद सुदामा राम, समाजसेवी भोला चंद्रवंशी विजय सिंह, कृष्णा सिंह, बीजेपी युवा मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष उज्वल कुमार दुबे, नागेन्द्र पटेल, मिथलेश सिंह, रवि गुप्ता, न्याजुद्दीन अंसारी, शेख मिनहाज, सरदार अल्ली, अशरफ अंसारी, नौशाद आलम, शोएब अहमद, तेजू खान, इद्रीश अंसारी, आदि सभी लोग मौजूद थेl

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...