⚡ ब्रेकिंग News

बिहार दिवस के अवसर पर उदिता सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता भी देखी गई।




 

रोहतास- बिहार दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी रोहतास उदिता सिंह द्वारा करमचट इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब परिसर में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरणीय संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने में भी सहायक है।
उन्होंने करमचट इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बताते हुए कहा कि इसके विकास के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में नियमित पौधारोपण एवं वृक्ष संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
कार्यक्रम में वन विभाग के पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर ही एक समृद्ध और सतत भविष्य की ओर अग्रसर हुआ जा सकता हैl

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...