⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास- योगिया हत्याकांड के बाद आरोपी के दलान में पुलिस की छापेमारी, विदेशी शराब की बोतलें मिलने की चर्चा; जांच जारीl


  • खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
  • रोहतास (दिनारा)। 

  • दिनारा थाना क्षेत्र के योगिया गांव में बुधवार को हुई सनसनीखेज हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है और गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
  • इसी क्रम में पुलिस ने हत्या के आरोपी अजीत तिवारी के दलान की तलाशी ली। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में विदेशी शराब की खाली बोतलें तथा कुछ सीलबंद महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली हैं। बरामद सामग्री को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
  • हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक शराब बरामद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।
  • हत्याकांड के बाद गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
  • #

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...