⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास के बंजारी में दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक केबिन में फंसा; स्थानीय लोगों ने बचाई जानl


🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | Tahalka Aawaz | आपकी आवाज

खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/ बंजारी/रोहतास:

रोहतास प्रखंड अंतर्गत बंजारी स्थित पुराने दुर्गा मंदिर मोड़ के पास बुधवार देर शाम दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का चालक केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। चालक की स्थिति के बारे में फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को सामान्य कराने में जुट गई।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जैसे ही आधिकारिक जानकारी प्राप्त होगी, खबर को अपडेट किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...