⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- तिलोखर में मोटर पंप के चेंबर से निकला विशाल इंडियन रॉक पाइथन, स्नेक रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ाl


तहलका आवाज, आपकी आवाज संवाददाता: मुकेश कुमार मिश्रा)नौहट्टा/ रोहतास:

रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत तिलोखर गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब ग्रामीण लालमुनी महतो के मोटर पंप के चेंबर में एक विशाल इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) दिखाई दिया। अजगर के दिखने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम के सदस्य सत्येंद्र कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी और पेशेवर तरीके से रेस्क्यू अभियान चलाकर विशाल अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान किसी भी व्यक्ति या वन्यजीव को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

रेस्क्यू के बाद अजगर को वन्यजीव संरक्षण के नियमों का पालन करते हुए उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने स्नेक रेस्क्यू टीम की तत्परता और साहस की सराहना की तथा राहत की सांस ली।

विशेषज्ञों के अनुसार इंडियन रॉक पाइथन विषहीन (Non-venomous) सांप होता है और यह पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह खेतों और गांवों में चूहों सहित अन्य छोटे जीवों की संख्या नियंत्रित कर पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

स्नेक रेस्क्यू टीम की अपील

तहलका आवाज, आपकी आवाज के माध्यम से स्नेक रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे मारने की कोशिश करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा तुरंत अपने नजदीकी स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीव और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...