⚡ ब्रेकिंग News

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की गोली मारकर हत्या, सरकारी महकमे में शोक की लहरl


खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाज l

संवदाता- रवि प्रकाश दुबे/सासाराम/रोहतास:

02 अगस्त 2026।


डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की शनिवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से सरकारी महकमे में शोक और सन्नाटा छा गया है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमल कुमार डेहरी से औरंगाबाद जिले के बारुण नहर मार्ग होते हुए पटना जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक सुनसान स्थान पर अज्ञात अपराधियों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें तत्काल नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...