⚡ ब्रेकिंग News

कैमूर पुलिस को पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता, कंटेनर सहित 40 मवेशी बरामदl


 खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाज l

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/भभुआ/कैमूर

 1 अगस्त 2026:

कैमूर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्गावती थाना क्षेत्र से एक कंटेनर में क्रूरतापूर्वक लादे गए 40 मवेशियों को बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को दिन के समय गुप्त सूचना मिली कि एक कंटेनर में पशुओं को लादकर कोटसा नहर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद दुर्गावती थाना पुलिस ने तत्काल वाहन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान कंटेनर (रजिस्ट्रेशन नंबर BR02GC8667) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कंटेनर के अंदर 40 मवेशी क्रूरतापूर्वक बंधे हुए मिले। पुलिस ने कंटेनर सहित सभी मवेशियों को बरामद कर लिया।

बरामदगी:

40 मवेशी

1 कंटेनर

कैमूर पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tahalka Aawaz | आपकी आवाज

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...