⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्र ने किया इंद्रपुरी बराज व सोन मुख्य नहर का निरीक्षण, खरीफ सिंचाई को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

रवि प्रकाश दुबे/डेहरी/रोहतास:

खरीफ मौसम में किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को रोहतास के जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने इंद्रपुरी बराज सहित सोन उच्च स्तरीय नहर प्रमंडल की मुख्य नहर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ जल प्रबंधन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की तथा किसानों के हित में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं से बाणसागर एवं रिहंद परियोजनाओं से आने वाले जल के इंद्रपुरी बराज तक पहुंचने की पूरी व्यवस्था, वर्तमान जल प्रवाह की स्थिति तथा नहर प्रणाली के संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी जाना कि विभिन्न स्रोतों से आने वाले पानी का किस प्रकार इंद्रपुरी बराज के माध्यम से विभिन्न नहरों में वितरण किया जाता है।

डीएम ने इंद्रपुरी बराज से विभिन्न नहरों में छोड़े जा रहे पानी, जल वितरण व्यवस्था तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि खरीफ फसलों की सिंचाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि नहरों के माध्यम से पानी अंतिम छोर तक पहुंचे, ताकि दूर-दराज के किसानों को भी सिंचाई का पूरा लाभ मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को नहर प्रणाली की नियमित निगरानी करने, जल वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसी भी तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था सुचारु रहने से किसानों की खेती प्रभावित नहीं होगी और धान सहित खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार सुनिश्चित की जा सकेगी।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सोन नहर प्रणाली की कार्यप्रणाली, इंद्रपुरी बराज पर जल आगमन के विभिन्न स्रोतों तथा जल वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नहरों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

जिला प्रशासन का मानना है कि समय पर एवं समुचित सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध होने से जिले के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा तथा खरीफ सीजन में कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। डीएम के इस निरीक्षण को किसानों के लिए राहत और सिंचाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...