⚡ ब्रेकिंग News

छतीसगढ़- 2 घंटे तक युवक तालाब में 'मृत' समझा गया, युवक अचानक उठ बैठा, बोला– "मैं तो सो गया था"; बालोद की घटना ने सबको चौंकायाl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

विशेष संवादाता- बालोद/छत्तीसगढ़:

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी हैरान कर दिया। जिस युवक को करीब दो घंटे तक तालाब में डूबा हुआ देखकर मृत मान लिया गया था, वही युवक पानी से बाहर निकालते ही अचानक उठकर बैठ गया। होश में आने के बाद उसने कहा, "मुझे नहीं पता क्या हुआ, मैं तो सो गया था।" इस घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, गुंडरदेही नगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 स्थित रामसागर तालाब में युवक सूरज ठाकुर नहाने के लिए उतरा था। उसी समय तालाब पर एक परिवार का नहावन (स्नान) कार्यक्रम भी चल रहा था, जिससे वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि युवक पानी में एक ही अवस्था में पड़ा हुआ है और कोई हरकत नहीं कर रहा। काफी देर तक उसकी स्थिति नहीं बदलने पर लोगों ने उसे मृत समझ लिया।

पुलिस और परिजनों को दी गई सूचना

घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मर्ग कायम करने की तैयारी कर रही थी, वहीं युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और अंतिम संस्कार की तैयारियां भी शुरू होने लगीं।

पानी से बाहर निकालते ही हुआ चमत्कार

स्थानीय लोगों की मदद से जब युवक को तालाब से बाहर निकाला गया तो कुछ देर बाद उसने अचानक आंखें खोल दीं और उठकर बैठ गया। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग, पुलिसकर्मी और परिजन सभी हैरान रह गए। जो लोग कुछ देर पहले उसकी मौत पर शोक मना रहे थे, उनके चेहरे पर खुशी लौट आई।

युवक ने कहा— "मुझे कुछ याद नहीं"

होश में आने के बाद सूरज ठाकुर ने बताया कि उसे यह याद नहीं कि उसके साथ क्या हुआ। उसने कहा कि वह नहाने के लिए तालाब में उतरा था, लेकिन उसके बाद क्या हुआ, उसे कुछ पता नहीं। उसने सिर्फ इतना कहा कि शायद वह गहरी नींद में सो गया था।

पुलिस ने क्या कहा?

गुंडरदेही थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि युवक तालाब के किनारे पानी में चेहरा ऊपर किए हुए पड़ा था। काफी देर तक एक ही स्थिति में रहने के कारण लोगों ने उसे मृत समझ लिया और पुलिस को सूचना दी। बाहर निकालने के बाद युवक को होश आ गया। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि इस तरह की लापरवाही न करें और किसी भी ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना

यह घटना कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद पूरे जिले में इसकी चर्चा होने लगी। कई लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि युवक पानी में शरीर को आराम देते-देते गहरी नींद में चला गया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह वास्तव में कितनी देर तक पानी में था और उसकी स्थिति का चिकित्सकीय कारण क्या था।

सावधानी जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति पानी में अचेत दिखाई दे, तो उसे मृत मानने के बजाय तुरंत बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार देना चाहिए और बिना देर किए अस्पताल पहुंचाना चाहिए। समय पर चिकित्सा सहायता कई बार किसी की जान बचा सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...