⚡ ब्रेकिंग News

महादेव खोह झरने में नहाने के दौरान बालक को फर्का उपट गया और डूबने लगा, संचालक राधासुत सिन्हा और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसाl



(घर से बिना बताए नहाने पहुंचा था बालक, समय रहते सुरक्षित निकाला गया) 

खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाज l
संवदाता- मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा थाना क्षेत्र के महादेव खोह झरने में नहाने के दौरान एक बालक के साथ हादसा होते-होते टल गया। समय पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता के कारण बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालक को झरने में नहाने के दौरान फर्का उपट गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल स्थिति को भांपते हुए साहस का परिचय दिया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते बचाव हो जाने के कारण उसकी जान बच गई।
बताया गया कि यह बालक कमाल खैरवा का रहने वाला है। परिजनों के अनुसार, वह घर से बिना किसी को बताए झरने में नहाने चला गया था।
स्थानीय लोगों ने अपील की है कि जिन लोगों को पानी में नहाने से परेशानी होती है, वे झरने में जाने से बचें। यदि किसी कारणवश झरने पर जाएं तो पहले अपनी शारीरिक स्थिति का ध्यान रखें और पर्याप्त सावधानी बरतें। बच्चों को अकेले नहाने के लिए न भेजें तथा अभिभावक उन पर विशेष निगरानी रखें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...