⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास- श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर रोहितेश्वर धाम सेवा समिति ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्नl


(चौरासन शिव मंदिर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सोन नदी से जल लेकर होगा कलश स्थापना; अधूरे धर्मशाला निर्माण को पूरा कराने का लिया गया निर्णय) 

खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाज l

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/रोहतास |

श्रावण मास में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को रोहतास स्थित गायत्री मंदिर परिसर में रोहितेश्वर धाम सेवा समिति ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रावणी मेले के सफल आयोजन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, शोभायात्रा, मंदिरों की साफ-सफाई, अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन तथा अधूरे धर्मशाला निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मेले को भव्य, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पारंपरिक चौरासन शिव मंदिर शोभायात्रा सोन नदी से पवित्र जल लेकर निकाली जाएगी। जल भरने के उपरांत शोभायात्रा रोहतास नगर पंचायत स्थित विसर्जन घाट शिव स्थान से प्रारंभ होकर पूरे रोहतास नगर का भ्रमण करेगी। श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष और भक्ति गीतों के साथ नगर भ्रमण करते हुए पुनः चौरासन शिव मंदिर परिसर पहुंचेंगे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ कलश की स्थापना की जाएगी।

समिति ने यह भी निर्णय लिया कि कलश स्थापना के साथ ही अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर श्रावणी मेले की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद पूरे मेला परिसर की व्यापक साफ-सफाई कर आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आध्यात्मिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

बैठक में विशेष रूप से बाबा रोहितेश्वर मंदिर, माता गौरी मंदिर तथा चौरासन शिव मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं सजावट पर जोर दिया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं, इसलिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएंगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठक में दानदाताओं एवं समाजसेवियों के सहयोग से लंबे समय से अधूरे पड़े धर्मशाला निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने का भी निर्णय लिया गया। समिति ने लोगों से धर्मशाला निर्माण में सहयोग करने की अपील की, ताकि भविष्य में आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने एवं विश्राम की बेहतर सुविधा मिल सके।

बैठक के दौरान रोहितेश्वर धाम सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव के अस्वस्थ रहने के कारण सर्वसम्मति से श्री रामनाथ सिंह को कार्यकारी सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए मेले के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक की अध्यक्षता समिति के पदाधिकारियों ने की। इस अवसर पर संरक्षक संतोष कुमार भोला, अध्यक्ष कृष्णा सिंह, संयोजक मुकेश सिंह, कार्यकारी सचिव रामनाथ सिंह, सदस्य सुधीर सिंह, सुशील गुप्ता, गौरी शंकर, सुनील कुमार सहित समिति के सभी कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर श्रावणी मेले को ऐतिहासिक, भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...