खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
प्रखण्ड संवादाता- मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत नौहट्टा प्रखंड के मनोहर घाट में आधुनिक मुक्तिधाम के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को बेहतर एवं सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
पंचायत सचिव चंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 10 लाख 75 हजार रुपये की लागत से इस मुक्तिधाम का निर्माण कराया जा रहा है। भवन में डबल बर्निंग रूम बनाया जाएगा, जिससे एक साथ दो अंतिम संस्कार की सुविधा उपलब्ध होगी।
इसके अलावा परिसर में बीच में एक मजबूत चबूतरे का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर छह पिलर लगाए जाएंगे। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शौचालय, स्नानघर तथा चापाकल की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि अंतिम संस्कार में आने वाले परिजनों और ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
स्थानीय लोगों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आधुनिक मुक्तिधाम बनने से अंतिम संस्कार की व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक होगी।
तहलका आवाज – आपकी आवाज लगातार आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाता रहेगा।

Post a Comment