⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा - झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, नौहट्टा में धान रोपनी पकड़ सकती है रफ्तारl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास: 

नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की रात हुई रुक-रुक कर झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी लौटा दी है। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को इस वर्षा से बड़ी राहत मिली है। बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे आने वाले दिनों में धान की रोपनी का कार्य तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

हालांकि अभी प्रखंड क्षेत्र में धान की रोपनी धीमी गति से चल रही है, लेकिन मौसम के अनुकूल होने और खेतों में नमी बढ़ने से किसानों ने खेती के कार्य में तेजी लाने की तैयारी शुरू कर दी है। दूसरी ओर बिजली विभाग द्वारा भी पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिससे मोटर पंप के माध्यम से सिंचाई करने वाले किसानों को काफी राहत मिल रही है।

पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। शनिवार से पहाड़ी नदियों में पानी का प्रवाह शुरू हो गया है, हालांकि अभी पानी की मात्रा कम है। किसानों का मानना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होती रही और पहाड़ी नदियों में जलस्तर बढ़ा, तो धान की रोपनी पूरे प्रखंड में तेजी से शुरू हो जाएगी।

स्थानीय किसान ददन मिश्रा ने बताया कि फिलहाल किसान बिजली और मोटर पंप के सहारे खेती कर रहे हैं। सिंचाई का मुख्य साधन मोटर पंप ही है, क्योंकि पहाड़ी नदियों का पर्याप्त पानी अभी खेतों तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जब तक नदियों, तालाबों और आहरों में पर्याप्त पानी नहीं भरता, तब तक खेती पूरी तरह प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर नहीं हो पाएगी। उनका कहना है कि जलस्रोतों में पर्याप्त पानी रहने पर धान की फसल का उत्पादन भी बेहतर होता है।

किसानों ने यह भी चिंता जताई कि क्षेत्र के कई नदी-नाले और जल निकासी के प्राकृतिक स्रोत अतिक्रमण की चपेट में हैं। इसके कारण बरसात का पानी खेतों और जलस्रोतों तक सही ढंग से नहीं पहुंच पाता, जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होती है। किसानों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने की मांग की है।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) कन्हैया सिंह ने बताया कि नौहट्टा प्रखंड में अब तक लगभग 20 प्रतिशत धान की रोपनी पूरी हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा और पर्याप्त वर्षा होती रही, तो रोपनी का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा तथा किसान निर्धारित समय के भीतर खेती पूरी कर सकेंगे।

बारिश के बाद खेतों में बढ़ी रौनक और किसानों की सक्रियता यह संकेत दे रही है कि अब खरीफ खेती गति पकड़ने लगी है। मौसम और बिजली विभाग का सहयोग यदि इसी प्रकार मिलता रहा, तो इस वर्ष नौहट्टा प्रखंड में धान की अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...