⚡ ब्रेकिंग News

सासाराम - रोहतास: कोलकाता-दिल्ली फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायलl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

रवि प्रकाश दुबे/सासाराम (रोहतास): 

रोहतास जिले के धौड़ाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलकाता-दिल्ली फोरलेन पर लेरुआ पुल के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल कुमार, एक अन्य युवक तथा सुगंधा कुमारी बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान लेरुआ पुल के समीप फोरलेन पर डिवाइडर पार करने के दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पुलिस और एनएचएआई की टीम को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम और एनएचएआई के कर्मी मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में एक युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे युवक और घायल महिला सुगंधा कुमारी को इलाज के लिए डेहरी के अस्पताल भेजा गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

हादसे के कारण कुछ देर तक फोरलेन पर लोगों की भीड़ जुटी रही और यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य कराया तथा दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सड़क से हटवाया।

डायल 112 में तैनात एसआई पियूष नंदन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में दो युवक और एक महिला घायल हुए हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने तथा चालक का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...