⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा - तहलका आवाज की खबर का असर: नौहट्टा के वार्ड-12 में खराब नल-जल मोटर हुई दुरुस्त, लोगों को फिर मिलने लगा पेयजलl

खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा प्रखंड के वार्ड संख्या-12 में कई दिनों से खराब पड़ी मुख्यमंत्री नल-जल योजना की मोटर आखिरकार दुरुस्त कर दी गई है। इसके साथ ही वार्ड के लोगों को दोबारा नियमित रूप से पेयजल मिलने लगा है। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और इस समस्या के समाधान पर खुशी जताई है।

बताया जाता है कि 5 जुलाई को 20 सूत्री अध्यक्ष दीपक कुमार चौबे ने तहलका आवाज आपकी आवाज के माध्यम से वार्ड-12 में खराब पड़े नल-जल मोटर का मामला प्रमुखता से उठाया था। इसके अलावा संबंधित विभाग एवं प्रशासन को आवेदन और सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस समस्या से अवगत कराया गया था, ताकि जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल हो सके।

मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग ने खराब मोटर की मरम्मत कराई। अब मोटर पूरी तरह चालू हो चुकी है और वार्ड के घरों तक फिर से पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है।

20 सूत्री अध्यक्ष दीपक कुमार चौबे ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जाता रहेगा और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने संबंधित विभाग का भी धन्यवाद दिया कि लोगों की परेशानी को समझते हुए समय पर कार्रवाई की गई।

वहीं, तहलका आवाज आपकी आवाज ने कहा कि जनता से जुड़े हर छोटे-बड़े मुद्दे को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ उठाना हमारी प्राथमिकता है। गांव, शहर, राज्य और देश की हर महत्वपूर्ण खबर सोशल मीडिया और वेबसाइट के माध्यम से लगातार आप तक पहुंचाई जाती रहेगी। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी खराब मोटर की मरम्मत होने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया और जनप्रतिनिधियों की पहल से उनकी वर्षों की नहीं, बल्कि कई दिनों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हुआ है। अब लोगों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...