⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा - हाईस्कूल में दो शिक्षकों के बीच विवाद, मारपीट के आरोप; बीडीओ तक पहुंचा मामला, जांच समिति गठितl


खबर: तहलका आवाज आपकी आवाज l 

प्रखण्ड संवादाता- मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:

प्रखंड क्षेत्र के एक स्थानीय हाईस्कूल में दो शिक्षकों के बीच हुए आपसी विवाद का मामला अब प्रशासन तक पहुंच गया है। विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार तिवारी एवं सन्नी कुमार के बीच मामूली कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए हैं, जिससे विद्यालय का माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया।

घटना के बाद शिक्षक सन्नी कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की है। आवेदन में उन्होंने विद्यालय में भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप भी लगाए हैं तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है।

वहीं, शिक्षक अनिल कुमार तिवारी का कहना है कि विवाद के दौरान सन्नी कुमार ने उनका कॉलर पकड़कर अभद्र व्यवहार किया और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

मामले की जानकारी मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरमा कुमारी ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी शिक्षक दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद दोनों शिक्षकों को बुलाकर समझाया गया, जिसके बाद तत्काल विवाद शांत हो गया। उन्होंने दोनों शिक्षकों को भविष्य में विद्यालय परिसर में इस प्रकार का व्यवहार नहीं करने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय का वातावरण अनुशासित एवं शिक्षण कार्य के अनुकूल बनाए रखना सभी शिक्षकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विद्यालय में शिक्षकों के बीच हुए इस विवाद की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच और उसकी रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...