खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/सासाराम/ रोहतास:
रोहतास के जिला पदाधिकारी ने शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित दैनिक जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 10 आवेदनों पर सुनवाई की गई और संबंधित अधिकारियों को मामलों की शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जनता दरबार में बाजार समिति में मजदूरों के शोषण, भूमि विवाद सहित विभिन्न जनसमस्याओं से जुड़े मामले सामने आए। जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से निस्तारण किया जाएगा। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और अपने-अपने विभागों से संबंधित मामलों की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।

Post a Comment