जानकारी के अनुसार, गुरुवार को विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सुजीत कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने अधौरा गांव में छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान एतवरिया देवी के घर में विद्युत मीटर को बाइपास कर सीधे बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जांच टीम ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर बिजली चोरी की पुष्टि की।
इस संबंध में सहायक अभियंता सुजीत कुमार ने शुक्रवार को नौहट्टा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। विभाग की ओर से बिजली चोरी के कारण उपभोक्ता पर ₹1,94,891 का जुर्माना निर्धारित किया गया है।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी से सरकार को राजस्व की भारी क्षति होती है, जिससे बिजली व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसी को देखते हुए जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे वैध कनेक्शन एवं मीटर के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें। बिजली चोरी करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई के साथ आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा।
इधर, नौहट्टा थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
तहलका आवाज संवादाता - मुकेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment