⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा - विकसित भारत–समृद्ध बिहार अभियान के 100 दिन पूरे होने पर तिउरा व तिलोखर पंचायतों में हुआ पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं कर्मियों ने लगाए पौधेl


खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
संवाददाता/मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा (रोहतास)

नौहट्टा प्रखंड की तिउरा एवं तिलोखर पंचायतों में ‘विकसित भारत–समृद्ध बिहार, सेवा, संकल्प और समर्पण’ अभियान के 100 दिवस पूरे होने के अवसर पर शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा आम लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना था।
तिउरा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मुराद अख्तर, राकेश गुप्ता, स्वच्छता सुपरवाइजर संजीत कुमार, डाटा ऑपरेटर रंजीत कुमार, विकास मित्र रितेश कुमार एवं कचहरी सचिव सहित अन्य लोगों ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए। सभी ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया।
वहीं तिलोखर पंचायत में भी अभियान के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्साहपूर्वक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि भानु प्रताप मिश्रा, बबलू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, उषा कुमारी, आदित्य राम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
वक्ताओं ने लोगों से अपने घर, विद्यालय, सार्वजनिक स्थानों एवं खाली भूमि पर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित बिहार के निर्माण के प्रति सभी ने सामूहिक संकल्प लिया। स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रेरणादायक बना दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...