⚡ ब्रेकिंग News

तहलका आवाज | आपकी आवाज खबर का असर: चुटिया–कातूदाढ़ पुल के डायवर्सन पर जेसीबी से मोरम डालकर सड़क को किया जा रहा समतलl


खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाज l 
संवाददाता/मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा (रोहतास):

नौहट्टा तहलका आवाज – आपकी आवाज में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर अब साफ़ तौर पर दिखाई देने लगा है। चुटिया–कातूदाढ़ मार्ग स्थित डायवर्सन पुल पर जेसीबी मशीन की सहायता से मोरम डालकर सड़क को समतल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले संबंधित विभाग द्वारा केवल चिकनी मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया था। बारिश के कारण वह मिट्टी फिसलनभरी हो गई, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को तहलका आवाज ने प्रमुखता से उठाया था।
खबर प्रकाशित होने के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है और जेसीबी के माध्यम से मोरम डालकर सड़क को समतल किया जा रहा है, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही डायवर्सन को पूरी तरह मजबूत और टिकाऊ बनाया जाएगा।
तहलका आवाज – आपकी आवाज, जनता की आवाज।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...