⚡ ब्रेकिंग News

विश्व पर्यावरण दिवस पर नौहट्टा में व्यापक वृक्षारोपण, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लगाया पौधाl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं पंचायत स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नौहट्टा अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरमा कुमारी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत सेवक चंदन कुमार, उपेन्द्र रंजन, नसीम अंसारी, सिकंदर कुमार सहित अन्य कर्मियों ने भाग लिया और पौधे लगाकर हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया।

वहीं, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में डॉ. अभिषेक कुमार एवं संजीव कुमार ने विभागीय कर्मचारियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की आवश्यकता है।

इसके अलावा नौहट्टा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र दुबे एवं पंचायत सेवक चंदन कुमार ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपने घरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित नौहट्टा के निर्माण का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...