⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- तीन बच्चों की मां के लापता होने से गांव में सनसनी, युवक पर अपहरण का आरोपl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl रवि चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास: 

नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्ली गांव से एक विवाहिता के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। महिला के पति ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए एक युवक पर पत्नी को शादी की नीयत से भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उल्ली गांव निवासी अशोक कुमार की पत्नी काजल देवी गत 5 जून को अपने तीन बच्चों के साथ मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। परिजनों के अनुसार वह घर से सामान्य रूप से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

काफी तलाश के बाद भी जब महिला का पता नहीं चला तो पति अशोक कुमार ने नौहट्टा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के जपला निवासी सनोज कुमार उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि युवक ने शादी की नीयत से उनकी पत्नी को भगाया अथवा अपहरण कर लिया है।

घटना के बाद परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है। तीन बच्चों की मां के अचानक लापता हो जाने से परिजन परेशान हैं। ग्रामीण भी मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और महिला की सकुशल बरामदगी की कामना कर रहे हैं।

मामले की सूचना मिलने के बाद नौहट्टा थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला और आरोपित युवक के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। मोबाइल लोकेशन सहित अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द महिला का पता लगाया जा सके।

इस संबंध में नौहट्टा थाना की अपर थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि पीड़ित पति द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है तथा महिला और आरोपित युवक की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने और दोनों पक्षों के सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल इस घटना ने उल्ली गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पुलिस जांच के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...